धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को जनपद की श्रीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 19.02.2022 को जनपद के कोतवाली श्रीनगर पर श्री राजेश ध्यानी उपनिरीक्षक/जांचकर्ता थाना साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा प्रेषित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-16/2022, धारा 420 भादवि0, बनाम अनुराग उनियाल पुत्र श्री परशुराम उनियाल निवासी ग्राम दिखोली थाना श्रीनगर जनपद पौड़ी गढवाल उम्र 33 वर्ष पंजीकृत किया गया। जिसमें साइबर थाना देहरादून की मेल आईडी पर विदेशी नागरिकों द्वारा अपने साथ विदेश से भारत आने हेतु हवाई टिकट कराने के नाम पर अनुराग उनियाल उपरोक्त के विरुद्ध धोखाधडी कर ठगी किये जाने सम्बन्धी शिकायत की गई थी। विवेचना उ0नि0 श्री मनोज रावत के सुपुर्द की गयी। दौराने विवेचना विदेशी नागरिकों द्वारा लगाये गये सभी आरोप सत्य पाये गये। जिसमें अनुराग उनियाल द्वारा Rishikesh Vibes Tour नामक एजेन्सी संचालित कर विदेशी नागरिकों 1-Meritxell R/O spain 2-Anouk Margueritta Helene Hornman & Fedele Paradiso 3-Zone Downes Djamel Mekhaldi 4-Richard Lai 5-Yeshichoedon49@ gmail.com 6-Cheers Haven Lane 7-Charlottie Finklaire (Lottie) and Boris Aistin (BO) को विदेश से भारत आने हेतु हवाई टिकट कराने के नाम पर भारतीय रुपये 7,32,527/– (रु. सात लाख बत्तीस हजार पाँच सौ सत्तायीस ) की धोखाधडी कर ठगी की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल श्री यशवन्त सिंह चौहान द्वारा उक्त धोखाधड़ी को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सर्किल श्रीनगर श्री श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक श्री हरिओम राज चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी सुरागरसी कर अभियुक्त अनुराग उनियाल निवासी उपरोक्त को दिनांक 20.02.2022 श्रीनगर से पुलिस टीम उप निरीक्षक मनोज रावत,आरक्षी 124 नापु संजीव कुमार,आरक्षी 99 नापु, ने विकास बैंज्वाडीगिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्ययालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
