शांत वादियों में हूटर बजाते हुए मर्यादा बिगाड़ना पड़ा युवकों को भारी, वाहन सीज कर यूपी के युवकों की उतारी खुमारी।

यूपी के युवकों पर भी चालानी कार्यवाही कर मर्यादा में रहने का सिखाया सबक।
SSP पौड़ी द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने व सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। दिनांक 09.03.2025 को पुलिस चौकी श्रीकोट के पास तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले वाहन चालक अनुराग त्रिपाठी, निवासी कानपुर उ.प्र. जिसके द्वारा वाहन के शीशों में ब्लैक फिल्म व वाहन में हूटर लगाकर वाहन को खतरनाक तरीके से चलाया जा रहा था और अपने साथियों के साथ मिलकर अभद्रता व हुड़दंग किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर चालक व वाहन में सवार अन्य तीनों व्यक्तियों अनुराग त्रिपाठी, आयुष त्रिपाठी, आलोक चौबे व शिवम यादव निवासी उत्तरप्रदेश, के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते मौके पर सभी को गिरफ्तार करने के साथ ही वाहन को सीज किया गया। उक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। मिशन मर्यादा अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने या अमर्यादित आचरण करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है।
