फरवरी 2025: जानें पूरे माह के व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और ग्रह-गोचर। : आचार्य सुशील जोशी।
फरवरी 2025 में बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि, जया-विजया एकादशी, माघ पूर्णिमा आदि व्रत त्योहार आएंगे जानें दिसंबर का पंचांग, त्योहार, ग्रह गोचर, शुभ मुहूर्त और राहुकाल समय।
अंग्रेजी कैलेंडर का दूसरा महीना होता है फरवरी। इस माह में प्रकृति में भी बदलाव आता है, मौसम में ठंडक कम होने लगती है। पेड़ों पर कोमल-कोमल पत्ते आने लगते हैं। व्रत-त्योहार के लिहाज से देखें तो फरवरी 2025 में बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि, जया-विजया एकादशी, माघ पूर्णिमा, फाल्गुन अमावस्या आदि व्रत त्योहार महत्वपूर्ण रहेंगे।
इस साल फरवरी में गुरु मार्गी होंगे और सूर्य, बुध भी राशि परिवर्तन करेंगा। ऐसे में फरवरी का महीना बहुत खास रहने वाला है।
फरवरी के व्रत-त्योहार का कैलेंडर, किन ग्रहों का गोचर होगा, राहुकाल समय और शुभ योग के बारे में विस्तार से जानते हैं।