श्री गुरुनानक पब्लिक बालक इंटर कॉलेज चुक्खुवाला देहरादून की नई इकाई का हुआ गठन
आज दिनांक 23/05/2022 को श्री गुरुनानक पब्लिक बालक इंटर कॉलेज चुक्खुवाला देहरादून की नई इकाई का हुआ गठन, जहाँ लगभग सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारियों को चुना गया ।
चुनाव अधिकारी श्री पर्वत नारायण व सहायक चुनाव अधिकारी श्री अमनदीप सिंह रहे।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:-
अध्यक्ष:- श्री विनोद कुमार पांडेय
(निर्विरोध)
उपाध्यक्ष:- श्रीमती रावजीत कौर
(निर्विरोध)
मंत्री:- श्री सुरेंद्र कुमार सहगल
(निर्विरोध)
कोषाध्यक्ष :- श्रीमती मनप्रीत कौर
तथा पाँच जिला प्रतिनिधि व एक प्रांतीय प्रतिनिधियों को भी निर्विरोध चुना गया।
चुनाव के उपरांत नई कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों का शांतिपूर्वक चुनाव कराने व समर्थन देने के लिए आभार प्रकट किया गया।
नवीन कार्यकारिणी की सूची शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी को प्रेषित कर दी जाएगी।