सिद्धबली मंदिर, कोटद्वार में श्रद्धांलुओं के गले से सोने की चैन चुराने वाला गिरोह गिरफ्तार

दिनांक 05.06.2022 श्रीमती रूकमनी पत्नी श्री राजकुमार, निवासी-रामपुर बकली, बिजनौर, (उ0प्र0) व श्रीमती ममता देवी पत्नी जितेन्द्र सिंह, निवासी-मोजमपुर जैतरा, बिजनौर, (उ0प्र0) एवं श्री रामनिवास शर्मा हिमालयन कालोनी कोतवाली रोड नजीबाबाद, जनपद-बिजनौर (उ0प्र0) ने थाने आकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कारायी कि दिनांक 05.06.2022 को सिद्धबली मन्दिर में दर्शन हेतु आये जहां पर किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके व उनकी पत्नी के गले से सोने की चैन चोरी कर ली है। प्रथम सूचना के आधार पर थाना कोटद्वार में मु0अ0सं0 153/2022 व मु0अ0स0 154/2022, मु0अ0स0 155/2022, मु0अ0स0 156/2022 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल श्री यशवन्त सिंह चौहान द्वारा तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्री गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री विजय सिंह एवं उ0नि0 मेहराजुद्दीन के नेतृत्व में थाना कोटद्वार व सी.आई.यू. कोटद्वार से टीम गठित कर प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह -कोतवाली कोटद्वार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह रमोला,उपनिरीक्षक मेहराजुद्दीन,महिला उपनिरीक्षक ममता मखलोगा,आरक्षी 218 नापु0 आबिद अली,
आरक्षी 321 नापु0 सुनीत कुमार,आरक्षी 440 नापु0 अमरजीत – सीआईयू कोटद्वार, महिला आरक्षी 51 नापु0 कविता, महिला आरक्षी 38 नापु0 श्रीयंका टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सुरागरसी पतारसी कर अपने अथक प्रयास से दिनांक 06.06.2022 को पुलिण्डा तिराहे से अभियुक्तागण कविता उर्फ पिंकी पत्नी पंजू निवासी- इस्लामनगर, नूरपुर बिजनौर, (उ0प्र0) उम्र 30 वर्ष, गुडिया पत्नी अजय उर्फ मोनू नि0 इस्लामनगर नूरपुर बिजनौर (उ0प्र0) उम्र 25 वर्ष, पूजा पुत्री राजेन्द्र नि0 इस्लामनगर नूरपुर बिजनौर (उ0प्र0) उम्र-20 को उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित चोरी गयी चैन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तागणों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा दिनांक 05.06.2022 को सिद्धबली मन्दिर से अपने अन्य दो साथी (I) पंजू पुत्र प्रसादी लाल निवासी- इस्लामनगर नूरपुर बिजनौर (उ0प्र0) उम्र 42 वर्ष (II) अजय उर्फ मोनू पुत्र पंजू निवासी- उपरोक्त उम्र 23 वर्ष के साथ मिलकर एक राय होकर 06 महिलाओं के गले से 05 चेन व 01 मंगलसूत्र चोरी करना बताया व 03 चेन व एक मंगलसूत्र को पंजू व अजय के पास तथा 02 चेन व 01 पेन्डेन्ट अपने पास होना बताया जो फरार चल रहे है, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा जारी है । साक्ष्यों के आधार पर विवेचक द्वारा अभियुक्ता उपरोक्त को बरामदा माल के साथ मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
अपराध का तरीका
उक्त अभियुक्तगणों के द्वारा गैंग बनाकर भीड-भाड वाली जगहों में जाकर अपराध को अंजाम दिया जाता है ये 5-6 लोग होते है जिस व्यक्ति को टारगेट करना होता है उसके आगे-पीछे लगकर उसके साथ अपराध कारित करते है। दौराने पूछताछ इनके द्वारा बताया गया कि इनके द्वारा उक्त प्रकार की अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया गया है।
*पंजीकृत अभियोग*
1. मु0अ0सं0 153/2022 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात
2. मु0अ0सं0 154/2022 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात
3. मु0अ0सं0 155/2022 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात
4. मु0अ0सं0 156/2022 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात
*बरामद माल*
1. एक सोने की चैन सम्बन्धित मु0अ0सं0 153/2022
2. एक सोने की चैन सम्बन्धित मु0अ0सं0 153/2022
