दुःखद: ग्राफिक एरा की शिक्षिका की सड़क दुर्घटना में मौत।
देहरादून : उत्तराखंड में सड़क हादसा और दुर्घटना के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, देहरादून में आज सुबह 8 बजे करीब एक युवती प्रीति जगूड़ी, पुत्री श्री जयप्रकाश, निवासी अजबपुर, थाना नेहरू कॉलोनी, की स्कूटी नंबर UK07DA6514 को एक रोडवेज बस नंबर UK07PA4421 के चालक द्वारा टक्कर मारकर घायल कर दिया गया था।
युवती ग्राफिक एरा में शिक्षक थी, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने के कारण पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई है।
शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बस चालक मौके से फरार हो था। उक्त बस को कब्जे पुलिस लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
ग्राफिक एरा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस पर शोक व्यक्त किया हैं।