टपकेश्वर महादेव में ब्रह्ममुहूर्त में करेंगे जलाभिषेक, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

उत्तराखण्डः देहरादून, सोमवार को गढ़ी कैंट, देहरादून स्थित टपकेश्वर प्राचीन महादेव मंदिर के महंत श्री गिरी महाराज ने बताया कि मध्यरात्रि से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। वही, कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि ब्रह्ममुहूर्त से श्रद्धालु जलाभिषेक कर सकेंगे। वही इस महाशिवरात्रि पर्व के मेले में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मंदिर से लेकर मुख्य गेट तक सेवादार मौजूद रहेंगे।
वही, गिरी महाराज ने बताया कि सोमवार 28 फरवरी 2022 की मध्यरात्रि से सामूहिक रुद्राभिषेक शुरू होगा। और फिर फाल्गुन मास की 01 मार्च प्रातः 4.00 बजे बाद आरती और जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। इसी दिन शाम को फूलों से श्रींगार और आरती की जाएगी। साथ ही टपकेश्वर मंदिर समिति, सेवादल मंदिर और परिसर में व्यवस्था बनाने के लिए तत्पर रहेंगे। वही, दुसरी ओर सोमवार को ही शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर पृथ्वीनाथ मंदिर के शिवालय में 2100 दीये जलाकर रंगोली सजाई जाएगी।

इस दौरान कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि गढ़ी कैंट स्थित देहरादून के इस टपकेश्वर मंदिर परिसर में हर साल शिवरात्रि का मेला लगता है। इस दिन श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए शिवालयों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना करते हैं! और भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। वही इस बार रंगोली में पष्ठम हाथ वाले भोले और काशी विश्वनाथ कारिडोर के दर्शन हो सकेंगे। वही, इसके अलावा, देहरादून के शिव मंदिरो में जंगम शिवालय पलटन बाजार, शिव मंदिर सुभाषनगर, नवर्देश्वर मंदिर डालनवाला, श्याम सुंदर मंदिर पटेलनगर, कमलेश्वर महादेव मंदिर जीएमएस रोड, आदर्श मंदिर पटेलनगर, करनपुर बाजार लक्ष्मीनारायाण मंदिर, हुनमान मंदिर डीएवी चौक, मॉ माताकाली माता मंदिर नालापानी रोड में भी शिवरात्रि की तैयारी शुरू हो गई है।
इस अवसर पर महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से शिव मंदिरों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी शिव मंदिरों में पुलिस के साथ ही पीएसी के जवानों को भी तैनात किया जाएगा। वहीं, सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील करेंगे। देहरादून एसएसपी ने बताया कि कई शिव मंदिरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। वही दुसरी ओर धर्मनगरी हरिद्वार से मिली रिपोर्ट के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व के इस अवार पर हरिद्वार एसएसपी डॉ0 योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही 450 के करीब पुलिस व पीएसी के जवानों की भी तैनाती की गई है।
