दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजस्व पुलिस से रेगूलर पुलिस को स्थानान्तरित हुआ था अभियोग
दिनांक 05.02.2022 को एक स्थानीय निवासी सतपुली, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने राजस्व पुलिस चौकी मनयारस्यूँ पौड़ी गढ़वाल में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि दिनाँक 04.02.2022 को उनकी नाबालिक पुत्री घर से स्कूल गयी और घर वापस नही आयी। जिस सम्बन्ध में राजस्व पुलिस चौकी मनयारस्यूँ पौड़ी गढ़वाल में मु0अ0सं0 01/2022 धारा 365 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। अभियोग की गम्भीरता को देखते हुये विवेचना राजस्व पुलिस से रेगूलर पुलिस को स्थानान्तरित हुई, जिसके फलस्वरूप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल श्री यशवन्त सिंह चौहान द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर तत्काल कार्यवाही कर अभियोग के सफल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। जिसके क्रम में थानाध्यक्ष श्री लाखन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम महिला उपनिरीक्षक दीपा शाह,आरक्षी 356 ना0पु0 प्रदीप सैनी, आरक्षी 358 ना0पु0 अर्जुन सिंह का गठन किया गया। दौराने विवेचना मनीष शर्मा पुत्र कैलाश चन्द्र शर्मा निवासी ओमली, पो0- बडखोलू, तहसील पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल का नाम प्रकाश में आया। गठित टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उनके घरों एवं सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर ठोस पतारसी सुरागरसी कर अथक प्रयास से अभियुक्त मनीष शर्मा को दिनांक 27.02.2022 को बस अड्डा सतपुली के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। उक्त अभियोग में धारा 363/376 भादवि एवं ¾ पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गयी।
