वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) में हुई नई कुलपति की नियुक्ति।


उत्तराखंड के राजयपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के सचिव रविनाथ रमन द्वारा जारी एक आदेश में डॉ तृप्ता ठाकुर को विश्वविद्यालय वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) का नया कुलपति नियुक्त किया गया हैँ।
वर्तमान में प्रोफेसर ओंकार सिंह यूटीयू (UTU) के कुलपति के पद पर आसीन थे।
डॉ तृप्ता ठाकुर की नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक के लिए की गईं हैँ।
इससे पहले डॉ तृप्ता ठाकुर राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (NPTI), विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार, फरीदाबाद, हरियाणा, के महानिदेशक के पद पर कार्यरत थी।
