साल 1994 में आई फिल्म मोहरा के गाने टिप टिप बरसा पानी को हाल ही में सूर्यवंशी फिल्म में कैटरीना कैफ के ऊपर फिर से रीक्रिएट किया गया था। सिनेमा प्रेमियों ने कैटरीना के डांस की खूब तारीफ की थी। इसके बाद कई ऐसे वीडियो वायरल हुए जिसमें लोग इस गाने पर डांस करते नजर आए। इसी बीच पाकिस्तान से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा शख्स इस गाने पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहा है।
इस वीडियो पर डांस कर रहे शख्स का नाम आमिर लियाकत हुसैन है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने वायरल डांस वीडियो के हवाले से बताया कि टिप टिप बरसा पानी पर आमिर लियाकत हुसैन जबरदस्त डांस कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि यह वीडियो किसी शादी या फिर किसी अन्य कार्यक्रम का है जिसमें उनके आसपास कुछ लोग और महिलाएं नजर आ रहे हैं।
इस कार्यक्रम में आमिर लियाकत हुसैन के डांस स्टेप्स जोरदार हैं जो देखते ही बन रहे हैं। डांस की शुरुआत में उनके साथ कुछ महिलाएं भी डांस करती नजर आईं लेकिन आखिर में वे अकेले ही डांस करते नजर आए। इस दौरान उनके आसपास के लोग उनके लिए तालियां और सीटियां बजाते नजर आए। लोग उनको चीयर भी कर रहे हैं जबकि कुछ लोग उनके शानदार डांस को रिकॉर्ड करते भी नजर आए।
