शिक्षा विभाग की वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पल्लवी बलोनी बनीं मिसेज उत्तराखंड 2025 (क्लासिक कैटेगरी) की प्रथम उपविजेता।

देहरादून, 28 दिसंबर 2025:
पल्लवी बलोनी जो कि शिक्षा विभाग में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने मिसेज उत्तराखंड 2025 प्रतियोगिता में क्लासिक कैटेगरी में प्रथम उपविजेता (First Runner-Up) का खिताब जीतकर राज्य का नाम गौरवान्वित किया।
यह भव्य आयोजन सिनमिट कम्युनिकेशन एवं रिजय इवेंट द्वारा हयात सेंट्रिक होटल में 28 दिसंबर 2025 को आयोजित किया गया।
पिछले 23 वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहीं पल्लवी बलोनी ने अपने आत्मविश्वास, अनुशासन और गरिमामय व्यक्तित्व से निर्णायकों को प्रभावित किया। उनकी यह उपलब्धि यह संदेश देती है कि अनुभव, आत्मबल और निरंतर प्रयास से किसी भी आयु में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
पल्लवी बलोनी की यह सफलता कार्यरत महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो अपने कर्तव्यों के साथ-साथ अपने सपनों को भी साकार करना चाहती हैं। यह उपलब्धि महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का सशक्त उदाहरण है।
मिसेज उत्तराखंड 2025 प्रतियोगिता ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान किया, जहाँ पल्लवी बलोनी की सफलता विशेष रूप से सराहनीय रही।
शिक्षा विभाग की वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पल्लवी बलोनी बनीं मिसेज उत्तराखंड 2025 (क्लासिक कैटेगरी) की प्रथम उपविजेता। यह जीत हर कार्यरत महिला के लिए प्रेरणा है।
