सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 05 व्यक्तियों के विरुद्ध श्रीनगर पुलिस ने की वैधानिक कार्यवाही।
SSP पौड़ी गढ़वाल द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन व सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है। जिसके क्रम में आज दिनाँक 12.04.2025 को रात्रि अधिकारी SI मुकेश गैरोला, प्रभारी चौकी श्रीकोट द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 05 व्यक्तियों देवेंद्र पुत्र श्री सतीश कुमार निवासी पलवल हरियाणा, अंकित पुत्र श्री अनंगपाल फरीदाबाद उत्तर प्रदेश,धीरज पुत्र सहदेव, फरीदाबाद उत्तर प्रदेश, भोला निवासी पलवल हरियाणा,विक्रांत निवासी फरीदाबाद उत्तर प्रदेश, के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी। साथ ही सभी को देवभूमि उत्तराखण्ड में चल रहे मिशन मर्यादा अभियान से अवगत कराते हुये मर्यादा के साथ रहने की हिदायत दी गयी।