प्रो० मनोज कुमार पांडा ने संभाला महिला प्रौद्योगिकी संस्थान,सुद्धोवाला, देहरादून के निदेशक का पदभार।
आज दिनांक 1 जून 2023, को प्रोफेसर मनोज कुमार पांडा ने संभाला महिला प्रौद्योगिकी संस्थान का चार्ज। चार्ज लेने के बाद उन्होंने संस्थान के सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों से वार्तालाप किया जिसमें उन्होने कहा कि समस्त महिला प्रौद्योगिकी संस्थान परिवार एक टीम वर्क के साथ काम करेगा। शिक्षण अधिगम की गुणवत्ता में सुधार किया जायेगा।
संस्थान में छात्राओं के प्रवेश में बढ़ोतरी की जाएगी साथ ही प्लेसमेंट को भी बढ़ाया जाएगा तथा ईमानदारी के साथ संस्थान के समस्त कार्य संपन्न किए जाएंगे।