पी०एम०राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड में रायपुर ब्लॉक की विज्ञान संगोष्ठी 2025 का सफल आयोजन किया गया।
08 अक्टूबर 2025 को पी०एम०राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड में रायपुर ब्लॉक की विज्ञान संगोष्ठी 2025 का सफल आयोजन किया गया।
इस संगोष्ठी में रायपुर ब्लॉक के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संगोष्ठी का मुख्य विषय था —
🎯 “क्वांटम युग का आरंभ: संभावनाएँ और चुनौतियाँ।”
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी महोदया श्रीमती हेमलता गौड़ उनियाल जी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इसके उपरांत पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मधुर स्वर में माँ सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जिससे पूरे वातावरण में भक्तिभाव और गरिमा का संचार हुआ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेमलता बौड़ई जी ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए संगोष्ठी के उद्देश्य एवं महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा —
“विज्ञान आधुनिक समाज की प्रगति का आधार है, और क्वांटम युग आने वाले समय की दिशा निर्धारित करेगा।”
जिला विज्ञान समन्वयक श्री सुधीर कांति जी तथा ब्लॉक विज्ञान समन्वयक श्री दलजीत सिंह जी ने “क्वांटम युग के आरंभ” विषय पर छात्र-छात्राओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यक्रम का मंच संचालन ब्लॉक सह-समन्वयक श्रीमती सिमता भट्ट ने अत्यंत सहजता एवं प्रभावशाली ढंग से किया।
इसके पश्चात संगोष्ठी में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने “क्वांटम युग की संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतिभागियों ने भाषण के द्वारा विज्ञान के नए आयामों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्रीमती हेमलता गौड़ उनियाल जी ने प्रतिभागियों के उत्साह एवं रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा —
“आज की युवा पीढ़ी में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना ही भारत को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाएगी।”
निर्णायक मंडल में —
• श्री सुनील रतूड़ी (प्रवक्ता, भौतिक विज्ञान, रा.इ.का. भगदवारीखाल).।
• श्री रामेंद्र राणा (प्रवक्ता, भौतिक विज्ञान, रा.इ.का. बडासी)।
• श्री पुष्पेंद्र सिंह (प्रवक्ता, भौतिक विज्ञान, हिन्दू नेशनल इंटर कॉलेज)।
ने अपनी निर्णायक भूमिका का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
कु० नैना कुंजवाल अटल उत्कर्ष राजकीय विद्यालय सौंडा सरौली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,कु०पावनी चौहान ,महावीर जैन कन्या इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा सुशांत शर्मा सनातन धर्म इंटर कॉलेज बनू रेस कोर्स ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियो को सम्मानित किया गया।
अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेमलता बौड़ई जी ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, शिक्षकों एवं छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापन किया तथा संगोष्ठी के समापन की घोषणा की।
यह आयोजन विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने में पूर्णतः सफल रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से
डी.एस. भंडारी, श्रीमती सुबोधिनी जोशी, उषा कंडारी, मीनाक्षी देवली, कृष्णा उनियाल, निधि अखिलेश, रविंद्र बिष्ट, अनीता नेगी, रचना टांक, शिवानी कोहली, विजयलक्ष्मी यादव, श्वेता, महिमा शर्मा, हिमानी धवन आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।
