ऋषिकेश नटराज चौक पर भीषण सड़क हादसा, यूकेडी नेता त्रिवेंद्र सिंह पंवार की मौत, अन्य घायल।
ऋषिकेश से इस वक्त एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऋषिकेश इंद्रमणि बडोनी चौक के पास सड़क किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मार दी है। इस दुर्घटना में यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार की दर्दनाक मौत हो गई है। आपको बता दें कि इस घटना में डोईवाला निवासी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार को एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों ने मृत घोषित किया है।
वही जब इस दुर्घटना की जानकारी ऋषिकेश पुलिस को मिली तो ऋषिकेश पुलिस उपाधीक्षक संदीप नेगी घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात एक तेज रफ्तार सीमेंट से लदे ट्रक ने नटराज चौक के पास स्थित वेडिंग प्वाइंट के सामने खड़ी पांच गाडि़यों को टक्कर मार दी। इस भिड़ंत के दौरान वहां पर मौजूद अन्य लोग भी चपेट में आ गए।
इस हादसे में उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सहित डोईवाला शेरगढ़ निवासी एक व्यक्ति की मौत हुई है और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।