घर के बाहर मंदिर में शिवलिंग छिपा था 5 फुट लंबा रैट स्नेक, इस तरह किया गया रेस्क्यू।
आज सुबह जितेंदर सहगल जब अपने घर के बाहर शिव मंदिर में जल चढ़ाने गये, तभी उन्होंने शिवलिंग के पास रैट स्नेक (रैट Snake) को देखा। उन्होंने फौरन वन विभाग की टीम को सूचित किया। सूचना मिलते वन विभाग की स्नेक (snake rescue) की क्विक रिस्पांस टीम के दो सदस्य श्री जितेंदर बिष्ट एवं श्री मोहन तुरंत मौके पर आकर आधे घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ा। श्री जितेंदर बिष्ट जी वहां लोगों को रेट स्नेक के बारे मे जानकारी दी। रेस्क्यू किये गये रैट स्नेक को बाद में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।