हाथीबड़काला सर्वे एस्टेट H-ब्लॉक में घर के पीछे आँगन में दिखा सांप का जोड़ा, एक को किया रेस्क्यू, देखें वीडियो।

आज दिनाँक 6 मई को श्री विकास कुमार हाथीबड़काला सर्वे एस्टेट H-ब्लॉक में अपने घर के पीछे आँगन में साँप का जोड़ा देखा जो की स्नेक मैटिंग कर रहे थे। तो उन्होंने फौरन वन विभाग की टीम को अपने पडोसी कु0 गायत्री के माध्यम से सूचित किया। सूचना मिलते वन विभाग की स्नेक (snake rescue) की क्विक रिस्पांस टीम के दो सदस्य श्री जितेंदर बिष्ट एवं श्री उमा शंकर ने इस सांप को जो की सिंक में फसने के बाद चोटिल हो गया था उसे बड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित पकड़ा। रेस्क्यू किये उक्त रैट स्नेक को बाद में देहरादून zoo के डॉ प्रदीप मिश्रा के द्वारा उक्त सांप का उपचार के लिए निगरानी में रखा गया हैं।
