उत्तराखंड : चोरी के इरादे से घूम रहे संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार

0Shares

लक्ष्मणझूला पुलिस ने चोरी के इरादे से घूम रहे संदिग्ध व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल,  द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्री श्यामदत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष सिंह कुंवर के नेतृत्व में लक्ष्मण झूला पुलिस द्वारा दौराने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग/गस्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम पुलिस आरक्षी 258 ना0पु0 गब्बर सिंह, आरक्षी 289 ना0पु0 रविंदर भोज द्वारा दिनांक 09.08.2022 को अभियुक्त अमन पुत्र गोविंद सिंह, निवासी ग्राम जमोला पावकी देवी थाना मुनी की रेती जिला टिहरी गढ़वाल उम्र करीब 20 वर्ष को एक अवैध चाकू के साथ पंचायती गौशाला के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत मु0अ0सं0- 26/2022, धारा 25/4 शास्त्र अधिनियम किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

0Shares

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *