उत्तराखंड : लक्ष्मण झूला पुलिस द्वारा किया गया तिरंगा रैली का आयोजन 

0Shares

हर घर तिरंगा अभियान के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए लक्ष्मण झूला पुलिस द्वारा किया गया तिरंगा रैली का आयोजन

 


आज दिनांक 12.08.2022 को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान को गति देने के लिए प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण झूला श्री संतोष सिंह कुंवर के नेतृत्व में समस्त थाना पुलिस स्टाफ तथा परमार्थ निकेतन के पदाधिकारियों व आम जनता के साथ परमार्थ निकेतन से जानकी पुल होते हुए राम झूलालक्ष्मण झूला बाजार मैं आमजन को पूरे देश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु तिरंगा रैली का आयोजन किया गया राष्ट्रीय ध्वज के साथ तिरंगा रैली का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान को गति देना है जिससे आमजन के दिलों में राष्ट्र के प्रति प्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान हो, जब क्षेत्र में पुलिस द्वारा द्वारा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया तो पूरे क्षेत्र वासी गर्व के साथ देख रहे थे अधिकतर लोगों ने क्षेत्र में अपने घरों और दुकानों के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज लगाए हुए हैं यह कार्यक्रम 13 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा

0Shares

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *