श्री गुरुनानक पब्लिक बालक इंटर कॉलेज चुकखुवाला के छात्रों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

आज दिनांक 13 अगस्त 2022 को श्री गुरुनानक पब्लिक बालक इंटर कॉलेज चुकखुवाला देहरादून के छात्रों द्वारा एक तिरंगा यात्रा निकाली गई ।
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय से एक रैली विदयालय से होते हुए टैगोर विला, चकराता रोड से घंटाघर होते हुए विद्यालय में वापस पहुंची।
आज विद्यालय प्रधानाचार्य स. अवतार सिंह चावला द्वारा रैली को प्रस्थान किया गया रैली में छात्रों के साथ विदयालय के वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती कामना डिमरी, श्री सुरेंद्र कुमार सहगल, डॉक्टर वंदना खंडूरी, श्री विनोद कुमार पांडेय, श्रीमती नीलम, स.रविंदर जस्सल, श्री जय कुमार आदि टीचर अध्यापकों ने भाग लिया इसके बाद छात्र छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव की पूर्ण जानकारी दी गई।
