वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम आयोजन किया गया।

दिनांक 5 सितंबर 2023 को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम आयोजन किया गया।
जिसमें शिक्षको को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार एवं सर्वश्रेष्ठ शोध पुरस्कार प्रदान किया गए।
इसी श्रृंखला में महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून के इलेक्ट्रॉनिक और कम्युनिकेशन विभाग के विभागाअध्यक्ष डॉ0 आशीष बगवाड़ी, को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार (Best Teacher Award – 2023) से सम्मानित किया गया।
उनको सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार तकनीकी शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार, श्री सुबोध उनियाल एवं प्रो0 ओंकार सिंह, कुलपति वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, द्वारा प्रदान किया गया।
डॉ आशीष बगवाडी विगत 11 वर्ष से महिला प्रौद्योगिकी संस्थान में बत्तोर शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व में भी डॉ आशीष बगवाडी कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।
2015 में इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स भारत सरकार की उपक्रम द्वारा पुरस्कार, 2021 में उत्कृष्ट वैज्ञानिक पुरस्कार, 2022 में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम लाइफटाइम अचीवमेंट नेशनल अवार्ड प्रदान किये जा चुके हैं। डॉ आशीष द्वारा 170 शोध पत्र, पेटेंट, छह पुस्तकों का प्रकाशन 14 पुस्तक अध्याय, पांच अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन व विकास कार्यक्रम कार्यशाला का कार्यशाला का आयोजन एवं देश विदेश में इनके द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किए गए हैं।
डॉ आशीष तकनिकी IEEE यूएसए के वरिष्ठ सदस्य, IETE भारत के fellow member, ACM के सदस्य है। इस कार्यक्रम में महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एम. के. पांडा एवं उनके सहयोगी शिक्षक मौजूद थे।
