जनपद पुलिस द्वारा ऑनलाइन साईबर ठगी का शिकार हुये 02 व्यक्तियों के खाते में लौटाई ठगी की धनराशि

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल, द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम आवेदक श्री अमित कुमार नि0 लालपानी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ रु0 11,600/- की ऑनलाईन ठगी की है। इसी प्रकार आवेदिका संजना थापा नि0- झूलापुल कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ रु0 10,000/- की ऑनलाईन ठगी की है। नोडल अधिकारी साईबर क्राईम/पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन श्री विभव सैनी के नेतृत्व में जनपद की साईबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों आवेदकों के खातों से कटी धनराशि का लेन-देन का विवरण प्राप्त किया गया। आवेदकों के खातों से कटी उपरोक्त धनराशि के सम्बन्ध में सम्बन्धित पेमेन्ट गेटवे के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर दोनों पीड़ितों के खातों से कटी कुल रु0 21,600/- की समस्त धनराशि को दोनों आवेदकों के खातों में वापस करायी गयी। जो दोनों आवेदकों के खाते में वापस प्राप्त हो चुके हैं। पीड़ित व्यक्तियों द्वारा साईबर सैल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सेल को दी जा रही है| सूचना पर साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है, जिसमें जनपद की साइबर सेल को सफलता भी प्राप्त हो रही है।
