ऑनलाइन साईबर ठगी का शिकार हुये व्यक्ति के खाते में लौटाई रू0 7,51,000/- (सात लाख इक्यावन हजार रूपये) की धनराशि

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद पौड़ी गढ़वाल, द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम आवेदक श्री नारायण सिहं पुत्र श्री नयन सिंह, नि0 ग्राम डांग, पो0 बसोला, पट्टी चौथान, तहसील थलीसैण, जनपद पौड़ी गढ़वाल शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पत्नी के साथ रु0 7,51,000/- की ऑनलाईन ठगी की है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती मनीषा जोशी, नोडल अधिकारी साईबर क्राईम/पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन श्री विभव सैनी के नेतृत्व में जनपद की साईबर सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक उपरोक्त के खाते से कटी धनराशि का लेन-देन विवरण प्राप्त किया गया। आवेदक के खाते से कटी उपरोक्त धनराशि के सम्बन्ध में सम्बन्धित पेमेन्ट गेटवे के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर आवेदक उपरोक्त के खाते से कटी धनराशि रु0 7,51,000/- रुपये की समस्त धनराशि को आवेदक के खाते में वापस करायी गयी। जो आवेदक के खाते में वापस प्राप्त हो चुके है। पीड़ित व्यक्ति द्वारा साईबर सैल टीम निरीक्षक मौ0 अकरम (प्रभारी साईबर सेल), उपनिरीक्षक श्री मनोहर सिंह रावत, आरक्षी 284 स0पु0 अरविन्द राय, महिला आरक्षी 250 ना0पु0 विमला नेगी के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सेल को दी जा रही है| सूचना पर साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है, जिसमें जनपद की साइबर सेल को सफलता भी प्राप्त हो रही है। साथ ही साइबर सेल द्वारा जनता से अपील भी की गई है।
अपील
• किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें।
• किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
• अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें।
• अन्जान QR कोड स्कैन ना करें।
• जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें।
• यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, मो0न0- 8791844177, 9760128643 पर सूचना दें।
