पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस एप के संचालन के सम्बन्ध में की गयी वर्चुअल गोष्ठी

आज दिनांक 04.8.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री यशवन्त सिंह चौहान जनपद पौड़ी गढव़ाल के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स, श्री विभव सैनी द्वारा Uttarakhand Police App के संचालन एवं इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दिये जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/ विवेचकों, आरक्षी कलर्क व थानों पर नियुक्त सी0सी0टी0एन0एस0 कर्मियों के साथ वर्चुअल गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस उपाधीक्षक द्वारा वर्चुअल गोष्ठी में शामिल समस्त अधीनस्थ अधिकारी/ कर्मचारी गणों को उत्तराखण्ड पुलिस एप के संचालन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर प्रतिदिन एप पर अपनी यूजर आई0डी0 लॉग-इन कर एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों (साइबर अपराध, नशा मुक्ति, यातायात सम्बन्धी, चरित्र सत्यापन, किरायेदार सत्यापन, ई-एफ0आई0आर0 आदि) पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करने व लम्बित शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
