साईबर सेल द्वारा ऑनलाइन साईबर ठगी का शिकार हुये व्यक्ति के खाते में लौटाई रू0 31999/- (इक्कतीस हजार नो सो निन्यानबे रूपये) की धनराशि
उत्तराखंड: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल, श्री यशवन्त सिंह चौहान द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 20-02-2022 को व्हट्सअप के माध्यम से आवेदक श्री सुमन ढौडियाल निवासी ग्राम पाबो, थाना पौडी, जनपद पौडी गढवाल का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें आवेदक द्वारा अंकित किया गया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके खाते से रु0 31999/-की ऑनलाईन ठगी की गयी है । जिसके क्रम में नोडल अधिकारी साईबर/पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन कोटद्वार श्री विभव सैनी के कुशल नेतृत्व में जनपद की साईबर सैल कोटद्वार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक उपरोक्त के खाते से कटी धनराशी का लेन-देन विवरण प्राप्त किया गया तथा आवेदिका के खाते से कटी उपरोक्त धनराशि के सम्बन्ध में सम्बन्धित पेमेन्ट गेटवे के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर आवेदिका उपरोक्त के खाते से कटी धनराशि रु0 31999/- की समस्त धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराये गए, जो आवेदक के खाते में वापस प्राप्त हो चुके हैं। पीड़ित व्यक्ति द्वारा साईबर सैल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सेल को दी जा रही है| सूचना पर साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है, जिसमें जनपद की साइबर सेल टीम पुलिस टीम निरीक्षक मौ0 अकरम (प्रभारी साईबर सेल), उपनिरीक्षक श्री मनोहर सिंह रावत, आरक्षी 284 स0पु0 अरविन्द राय,महिला आरक्षी 250 ना0पु0 बिमला नेगीको सफलता भी प्राप्त हो रही है।
