500 अभ्यर्थियों में से 364 अभ्यर्थी हुए शारीरिक दक्षता/मानक परीक्षा के लिए उपस्थित, कुल 263 अभ्यर्थियों ने मारी परीक्षा में बाजी।

आज दिनांक 01.03.2025 को पुलिस भर्ती शारीरिक दक्षता/मानक परीक्षा में नियुक्त पौड़ी पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सर्द मौसम होने के बावजूद भी युवाओं के जोश को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी व निष्पक्षता के साथ सकुशल सम्पन्न कराया गया। आज कुल 500 अभ्यर्थियों में से 364 अभ्यर्थी शारीरिक मानक /दक्षता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए व 136 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उपस्थित हुए 364 अभ्यर्थियों में से कुल 263 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल हुए तथा 101 अभ्यर्थी असफल हुए। जिसमें से शारीरिक नापजोख में कुल 38 अभ्यर्थी तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 63 अभ्यर्थी असफल हुए।पुलिस भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिये शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा की सभी स्पर्धाओं की नियमानुसार वीडियोग्राफी की जा रही है।
