पौड़ी पुलिस का सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।

-
शराब पीकर वाहन चलाने पर 04 वाहन किये सीज, ओवर स्पीड करने वाले 11 वाहन चालकों पर की गयी कड़ी चालानी कार्यवाही।
SSP पौड़ी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
दिनांक 01.03.2025 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 04 (कोटद्वार-02 व यातायात कोटद्वार-02) वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर उनके डीएल भी निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा ओवर स्पीड करने वाले कुल 11 वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
