देहरादून डीएवी महाविद्यालय के प्रांगण में 29 UK NCC बटालियन के NCC कैडेट्स द्वारा एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून 2023, को डीएवी महाविद्यालय के प्रांगण में 29 यूके एनसीसी बटालियन देहरादून के एनसीसी कैडेट्स द्वारा एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर एस.पी. जोशी, प्रोफेसर प्रशांत सिंह, एन.सी.सी. प्रभारी मेजर अतुल सिंह एवं 29 एनसीसी बटालियन के सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह द्वारा एनसीसी कैडेट्स को संबोधित भी किया गया। सभी ने अपने संबोधन में अपने-अपने तरीके से सभी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया एवं योग से होने वाले लाभों से वाकिफ कराया। कार्यक्रम में कैडिटो ने बहुत ही उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर भागीदारी की। वहीं एनसीसी कैडेट्स को योग का कुशल प्रशिक्षण दे रहे कैडेट राहुल सिंह, भी डीएवी महाविद्यालय के बीए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र भी हैं । इस कार्यक्रम का संचालन अंडर ऑफिसर सचिन धपोला ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी मेजर अतुल सिंह ने किया।
