गोविंद वल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, घुड़दौड़ी में योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयुष विभाग पौड़ी के सहयोग से गोविंद वल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, घुड़दौड़ी में योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 100 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती पूर्णिमा नेगी, ब्लॉक प्रमुख कोट ब्लॉक, प्रभारी निदेशक प्रो. आशीष नेगी एवं कुलसचिव डॉ आशीष उनियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। श्रीमती पूर्णिमा नेगी ने कहा कि योग को गांव गांव तक पंहुचाना होगा तभी समाज एवं देश स्वस्थ रहेगा। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ सविता रानी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, डॉ भावना सिंह, चिकित्सा अधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जामलाखाल एवं संस्थान के पाठ्येतर गतिविधियों के प्रभारी डॉ किरीट सेमवाल के मार्गदर्शन में किया गया। आयुष विभाग से फार्मासिस्ट अंकित शाह, योग शिक्षक दीपक सिंह पंवार एवं शकुंतला नेगी एवं वार्ड बॉय पवन कुमार ने सहयोग दिया। इन अवसर पर प्रो एच गोयल, डॉ एमके अग्रवाल, डॉ दीपक डंगवाल, डॉ मनोज कुमार, डॉ एच एल यादव, डॉ अजित सिंह, डॉ आलोक कोठियाल, डॉ चंद्रवीर, डॉ सिद्धार्थ घनशेला, सुरेश चंद्र शर्मा, रमेश चंद्र तैलवाल, गुमान सिंह, गरिमा सिंह, मीनाक्षी कठ्यात आदि उपस्थित थे।
