बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने बीते साल फरवरी में वैभव रेखी (Vaibhav Rekhi) के साथ शादी की थी। दीया मिर्जा और वैभव के वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। इसके बाद 14 मई 2022 को दीया मिर्जा के घर किलकारी गूंजी और उन्होंने फैन्स को बेबी ब्वॉय होने की गुड न्यूज दी। इसके बाद से ही फैन्स दीया और वैभव के बेटे अव्यान की एक झलक के लिए बेताब थे।
हालांकि 7 जनवरी को दीया ने बेटे अव्यान आजाद रेखी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की और अब पहली बार वो बेटे के साथ पैपराजी के कैमरों में कैद हुईं। दीया और अव्यान के ये फोटो फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।
दरअसल हाल ही में दीया मिर्जा बेटे अव्यान के साथ एक क्लीनिक के बाहर स्पॉटिड हुईं। दीया ने इस दौरान कोविड को लेकर सभी जरूरी एहतियात बरते थे और बेटे को भी पूरी तरह से लपेटा था और गोद में लिया हुआ था। वीडियो में अव्यान का चेहरा नजर नहीं आ रहा है लेकिन फैन्स इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। विरल भियानी के इंस्टा पोस्ट पर फैन्स अव्यान को ढेर सारा प्यार दे रहे हैं।
