‘दबंग’ अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) का बॉलीवुड में सिक्का चलता है। सलमान खान की फिल्में न सिर्फ फैन्स को खूब पसंद आती हैं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका करती हैं। सलमान खान के साथ करीब करीब हर सितारा काम करना चाहता है, लेकिन आयुष शर्मा (Ayush Sharma) ने उनके साथ फिल्म में काम करने से मना कर दिया है।
सलमान खान की कई फिल्में कतार में हैं और उन ही में से एक फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ (Kabhi Eid Kabhi Diwali) है, जिस में काम करने से आयुष ने इनकार कर दिया है। आखिर आयुष ने सलमान की फिल्म में काम करने से क्यों मना किया है, आप भी जान लीजिए इसकी वजह।
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से आयुष शर्मा ने अपने हाथ खींच लिए हैं। सूत्रों के हवाले से बॉलीवुड हंगामा ने लिखा, “अंतिम के लिए दर्शकों से वाहवाही लूटने के बाद आयुष ने फैसला किया है कि वो अब छोटे किरदार फिल्मों में नहीं किया करेंगे। सलमान को भी ऐसा ही लगता है, चूंकि ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में आयुष का किरदार बड़ा नहीं था।”
