बॉलीवुड की खूबसूरत और दमदार एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भले ही स्टार किड हो लेकिन उन्होंने अपने दम पर अपने लिए एक बड़ा मुकाम बनाया है। आलिया की एक्टिंग के सभी मुरीद हैं और बैक टू बैक कई फिल्मों में आलिया ने अपने हुनर से दर्शकों का दिल भी जीता है। आलिया भट्ट, निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की बेटी हैं, जिन्होंने 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर (Student of the Year) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 1998 में रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), जूही चावला (Juhi Chawla) और सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) की फिल्म डुप्लीकेट (Duplicate), आलिया भट्ट की वजह से बनी थी?
महेश भट्ट का नाम सिनेमा के उम्दा निर्देशकों में शुमार है। नाम, सारांश, सड़क, सर, तड़ीपार, डैडी सहित कई हिट फिल्में दे चुके महेश भट्ट ने ही साल 1998 में फिल्म डुप्लीकेट बनाई थी। फिल्म में शाहरुख, जूही, सोनाली, मोहनीश बहल, काजोल जैसे सितारे नजर आए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महेश भट्ट ने डुप्लीकेट, बेटी आलिया की वजह से बनाई थी।
