देहरादून में त्यौहारी सीजन में मिसेज करवा चौथ प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन।

-
29 अक्टूबर को मालसी, देहरादून में होगा आयोजित।
आगामी दो त्यौहारों करवा चौथ (1 नवम्बर) तथा दीपावली (12 नवम्बर) के अवसर पर मालसी, देहरादून स्थित एक होटल में एक विशेष प्रतिभा खोज कार्यक्रम “मिसेज करवा चौथ देहरादून 2023” का आयोजन आगामी 29 अक्टूबर को किया जायेगा । इस प्रतियोगिता की मुख्य जज श्रीमती चांदनी सिंह होगी, जो कि “मिसेज ग्रहलक्ष्मी फिट एण्ड फैब्यूलस 2022” और “मिसेज इंटरनेशनल कोचि फैशन वीक 2022” की विजेता रही हैं। इस प्रतियोगिता में सभी विवाहित महिलाएं तथा ऐसी सभी लड़कियां/ युवतियां, जिनकी सगाई हो चुकी है, इस प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं।
इस “मिसेज करवाचौथ देहरादून 2023” के प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को क्रमश: जीवा ज्वैलरी, देहरादून, खजाना ज्वैलरी, गोवा तथा दिल्ली के क्लोथिंग ब्रैंड मॉरमेलो ट्री द्वारा उपहार प्रदान किए जायेंगे। इस प्रतियोगिता के प्रतियोगियों को तीन राउंड में अपनी हुनर का प्रदर्शन करना होगा, जिसके आधार पर सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों का चयन तथा विजेता की घोषणा की जाएगी। इसके अन्तर्गत (i) वाक व पोशाक प्रदर्शन, (ii) प्रतिभा दिखाना तथा (iii) प्रश्न और उत्तर सत्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभागी महिला/ युवती को “मिसेज करवा चौथ, देहरादून 2023” के खिताब से नवाजा जायेगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन 29 अक्टूबर को कैफे कम्यून, मालसी, देहरादून में शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित किया जायेगा।
इसी दिन उक्त आयोजन स्थल पर एक बड़े स्तर पर आधुनिक पाप अप शॉप “गुड़ियां पटोले” की शुरुआत भी दिन में 3 बजे से होने जा रही है, जिसमें देहरादून सहित दिल्ली, गोवा और सहारनपुर के प्रसिद्ध ब्रैंड तथा तथा कारीगर व शिल्पकार अपने उनके उत्पादों के माध्यम से अपनी अनूठी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे तथा ये सभी उत्पाद देहरादून की जनता की खरीद के लिए भी उपलब्ध होंगे।
“मिसेज करवा चौथ” प्रतियोगिता से पूर्व एज एजुकेशन जेनेसिस की संस्थापक श्रीमती शानू अग्रवाल द्वारा वहां उपस्थित व आमंत्रित जन समुदाय तथा प्रतिभागियों के लिए विशेष रूप से “आत्म विश्वास सत्रों” का भी आयोजन किया जायेगा, जिससे कि सभी उपस्थित लाभ उठा सकते हैं क्योंकि यह पूर्णतया निशुल्क होगा।
इस आयोजन के दौरान के प्रमुख अन्य आकर्षणों में टैरोट रीडिंग, चेहरे पर चित्रकला, मेंहदी कलाकार, रोबोटिक्स युद्ध, बच्चों के लिए गेमिंग जोन सहित कैफे कम्यून पर उपलब्ध स्वादिष्ट भोजन एवम् स्नैक्स व ड्रिंक्स आदि शामिल हैं। इस अवसर पर सभी मेहमानों, आमंत्रितों, आम जनता, युवाओं व बच्चों का प्रवेश मुफ्त है तथा सभी के लिए 29 अक्टूबर को अपराह्न 3 से रात्रि तक खुला रहेगा।
वर्तमान में चल रहे त्योहारी सीजन में “मिसेज करवा चौथ देहरादून 2023”
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर इच्छुक महिलाओं व लड़कियों/ युवतियों की नामांकन प्रक्रिया चल रही है, जो निर्धारित सीटों के खत्म होते ही समाप्त कर दी जाएगी। सभी अन्य इच्छुक महिलाएं/ युवतियों द्वारा अपने नामांकन हेतु श्रीमती समृद्धिका जसवाल (मो. 9910123999) से संपर्क किया जा सकता है।
Main Organizer: Samradhika Jaswalइस प्रतियोगिता और इससे जुड़े सभी संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन गुड़िया पटोले, द पॉप अप शॉप तथा एड जीई, एजुकेशन जेनेसिस द्वारा संयुक्त रूप से क्रमशः इसके मुख्य आयोजकों समृद्धिका जसवाल और शानू अग्रवाल के निर्देशन और देखरेख में संपादित किया जा रहा है।
