देहरादून मे कल यहाँ रहेगा ट्रेफिक डाइवर्ट, देख ले रुट डाइवर्ट प्लॉन।

रुट_डायवर्ट_प्लान:दिनांक 27/10/2023 को जनपद देहरादून में #वीवीआईपी_कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात रुट प्लान निम्नवत रहेगा।
डायवर्ट_समय – 15.00 बजे से
1.नेपाली फार्म से देहरादून की ओर आने वाले भारी वाहन लालतप्पड पर रोके /डायवर्ट किए जाएंगे, कोई भी वाहन देहरादून शहर की ओर प्रवेश नहीं करेगा ।
2. इसी प्रकार ऋषिकेश की ओर से देहरादून की ओर आने वाले भारी वाहन रानीपोखरी पर रोके /डायवर्ट किए जाएंगे, कोई भी वाहन देहरादून शहर की ओर प्रवेश नहीं करेगा ।
3. कारगी चौक से समस्त भारी वाहन दूधली रोड की ओर डायवर्ट किए जाएंगे ।
4.पोंटा / विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन धूलकोट तिराहा से डायवर्ट कर नयागांव चौकी पर रोके / डायवर्ट किये जायेंगे ।
5. देहरादून शहर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले वाहन बल्लीवाला से बसंत विहार की ओर भेजे जाएंगे ।
