SSP पौड़ी ने कलालघाटी के चौकी इंचार्ज व सिपाही को किया निलंबित

दिनांक 26.10.2022 को वादिनी गुड्डी देवी, पत्नी गजेंद्र सिंह, निवासी-लोक मणिपुर, सिगड़ी, कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 20.10.2022 को समय 22.00 बजे माथुर सिंह एवं विजेन्द्र कुमार द्वारा मेरे पति गजेन्द्र सिंह के साथ मारपीट कर घायल कर दिया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर एनसीआर संख्या 69/22, धारा- 323 भादवि0 बनाम उपरोक्त पंजीकृत किया गया। घायल गजेन्द्र सिंह की दौराने उपचार आज सुबह महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल देहरादून में मृत्यु होने के कारण उक्त मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा हल्दूखाता तिराहा कलालघाटी में मार्ग अवरुद्ध कर दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के आश्वासन पर मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा सड़क मार्ग खोला गया। इसी प्रकार परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा उपरोक्त 02 व्यक्तियों के अतिरिक्त 02 अन्य नाम गोविन्द एवं सीताराम के नाम भी मार पिटाई में शामिल होना बताया गया। सभी चारों अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर अभियोग में नियमानुसार धारा 302 भा0द0वि0 में तरमीम कर विवेचना की जा रही है। उक्त प्रकरण में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज कलालघाटी एवं एक अन्य पुलिस कर्मचारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा निलंबन की कार्यवाही की गयी है।
1. माथुर सिंह उर्फ बिट्टू नाई पुत्र ओमपाल सिंह निवासी भोजपुर थाना मंडावर जिला बिजनौर।
2. विजेंद्र कुमार उर्फ मोनू पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम बट्टू पूरा थाना धामपुर बिजनौर।
3. गोविंद सिंह पुत्र ईश्वरी सिंह निवासी ग्राम लोक मणिपुर सीगड्डी कोटद्वार।
4. सीता राम पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम झंडी चौड़ कलालघाटी कोटद्वार।
