मतदाता दिवस पर लें संकल्प, जरूर करें मतदान, निभायें अपनी जिम्मेदारी।


-
मतदाता दिवस के अवसर पर पौड़ी पुलिस ने ली निष्पक्ष मतदान करने की शपथ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चोबै के निर्देशन में श्री शेखर चन्द्र सुयाल अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, श्री अनूप काला अपर पुलिस अधीक्षक संचार, श्री श्याम दत्त नौटियाल क्षेत्राधिकारी श्रीनगर, श्री प्रेमलाल टम्टा क्षेत्राधिकारी सदर, श्री गणेश लाल कोहली क्षेत्राधिकारी कोटद्वार एवं समस्त थाना/शाखा प्रभारियों द्वारा भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को निर्वाचन को शांति पूर्वक व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के साथ ही धर्म, जाति, वर्ग समुदाय अथवा अन्य प्रलोभनों से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु निम्न शपथ दिलाई गईः-
